Raja Raghuvanshi Case Update : इंदौर कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड नया अपडेट, जाने क्या है न्यायालय का डिसीजन

Raja Raghuvanshi Case Update: Indore businessman Raja Raghuvanshi murder case new update, know what is the court's decision

Raja Raghuvanshi Case Update :  मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले की अदालत में इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुनवाई के दौरान बड़ी कार्रवाई हुई है। अदालत ने मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी सहित पांच आरोपियों पर हत्या के आरोप तय कर दिए हैं।

आरोपियों में सोनम रघुवंशी के साथ उसका बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा, तथा उसके दोस्त विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी शामिल हैं। मेघालय पुलिस ने इस मामले में 5 सितंबर को चार्जशीट दाखिल की थी, जिसे सोहरा सब-डिवीजन की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। मंगलवार को कोर्ट ने चार्जशीट पर सुनवाई करते हुए आरोप तय करने का निर्णय दिया।

अदालत ने माना कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। हालांकि बचाव पक्ष ने सभी को निर्दोष बताते हुए आरोपों से इंकार किया है। अदालत ने सोनम और अन्य चारों पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 103(1) (हत्या), 238(a) (सबूत छिपाना) और 61(2) (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत आरोप तय किए हैं।

वहीं, पुलिस अब सबूत नष्ट करने के मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों — सिलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर और बलबीर अहिरवार के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button