MP Nursing College Recognition 2025: एमपी के 17 नर्सिंग कॉलेज को नही मिली मान्यता, देखिए पूरी सूची

MP Nursing College Recognition 2025: 17 nursing colleges in MP have not received recognition, see the full list

फ़ाइल फ़ोटो

MP Nursing College Recognition 2025: मध्यप्रदेश में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ा झटका है। इस साल 17 सरकारी नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता नहीं मिली है। राज्य के सिर्फ 4 सरकारी नर्सिंग कॉलेजों को ही मान्यता दी गई है।

साल 2025 में बीएससी नर्सिंग करना चाहने वाले छात्रों के पास अब सिर्फ इन 4 सरकारी कॉलेजों का ही विकल्प रहेगा।

कुल 21 सरकारी नर्सिंग कॉलेजों (16 पुराने + 5 नए) ने मान्यता के लिए आवेदन किया था, लेकिन केवल 4 कॉलेजों को मंजूरी दी गई।

मान्यता प्राप्त 4 सरकारी नर्सिंग कॉलेज

  • गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, इंदौर
  • गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जीएमसी भोपाल
  • गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, उज्जैन
  • गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जीएम हॉस्पिटल रीवा

मान्यता से वंचित 17 सरकारी नर्सिंग कॉलेज

  • शासकीय नर्सिंग कॉलेज, उज्जैन
  • नर्सिंग स्कूल, सिविल अस्पताल सिवनी
  • शासकीय नर्सिंग कॉलेज, सिवनी
  • शासकीय रानी दुर्गावती नर्सिंग कॉलेज, जबलपुर
  • शासकीय जीएनएम स्कूल, राजगढ़
  • शासकीय जीएनएम स्कूल, झाबुआ
  • शासकीय नर्सिंग कॉलेज, विदिशा
  • शासकीय नर्सिंग कॉलेज, इंदौर
  • शासकीय नर्सिंग कॉलेज, जेए अस्पताल ग्वालियर
  • शासकीय नर्सिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज जबलपुर
  • शासकीय नर्सिंग कॉलेज, जीएम अस्पताल रीवा
  • शासकीय जीएनएम स्कूल, रायसेन
  • शासकीय जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र, देवास
  • भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, भोपाल
  • शासकीय नर्सिंग कॉलेज, जीएमसी भोपाल
  • नर्सिंग स्कूल, मुख्य अस्पताल दतिया
  • शासकीय जीएनएम स्कूल, सतना

सीटों में बड़ी कटौती

  • पिछले साल: 1340 सरकारी B.Sc नर्सिंग सीटें
  • इस साल: सिर्फ 515 सीटें
    👉 यानी नए सेशन में सरकारी कॉलेजों में 825 सीटें कम हो गईं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button