MP Weather Today : दिन में छाया अंधेरा, कड़कड़ाती आकाशीय बिजली ने खूब डराया, बैतूल मुख्यालय पर एक घंटे तक झमाझम बारिश

MP Weather Today: Darkness prevailed during the day, thundering lightning caused a lot of fear, heavy rain for an hour at the headquarters.

MP Weather Today: बैतूल में शुक्रवार दोपहर को अचानक मौसम में करवट ली और घनघौर काले बादल छाने से दिन में ही अंधेरा छा गया। आसमान में तड़तड़ाती बिजली ने लोगों को डरा दिया। एक घंटे तक झमाझम बारिश होते रही। बैतूल ब्लॉक में हुई झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। बैतूल ब्लॉक एक मात्र ब्लॉक जहां सबसे कम बारिश हुई है। मानसून के बिदाई के नजदीक आते ही जिला मुख्यालय पर हो रही झमाझम बारिश से ऐसा लग रहा है कि बारिश का कोटा भी पूरा हो जाएगा। शुक्रवार दोपहर लगभग 1.30 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, आसमान में काले घने बादलों ने डेरा डाल दिया, जिससे दिन में भी अंधेरा छा गया। दिन में वाहन चालकों को हेडलाइट जलाना पड़ा। 
शुक्रवार दोपहर अचानक आसमान में बादल छा गए और देखते ही देखते अंधेरा छा गया। गरज-चमक के साथ लगभग 1 घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के बाद सड़कों पर पानी बहने लग गया और कई जगह तो जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई। बारिश के बाद लोगों को उमस से भी राहत मिली है। सुबह के समय धूप खिलने के कारण उमस का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जिला मुख्यालय पर अब तक कुल 25.55 इंच बारिश हुई है। औसत बारिश का कोटा पुरा होने के लिए अभी भी 18 इंच बारिश की दरकार है। इसी तरह झमाझम बारिश होते रही तो इसी महीने के आखरी तक बारिश का कोटा पूरा होने की संभावना है। जिले में औसत बारिश का आकड़ा 927.0 मिमी पर पहुंच गया है। औसत बारिश पूरी होने के लिए 1083.9 मिमी बारिश होना चाहिए। 
बारिश से बिजली सप्लाई ठप
जिला मुख्यालय पर हुई झमाझम बारिश शुरू होते ही शहर की बिजली सप्लाई ठप्प हो गई। लगभग आधे घंटे तक कई वार्डों में बिजली बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत कंपनी द्वारा बार-बार मेंटेंनेस किया जाता है इसके बावजूद भी बिजली सप्लाई ठप्प हो जाती है। एक घंटे तक हुई बारिश से बिजली कंपनी की मेंटेंनेस की पोल खोल दी।
अंचलों में भी जमकर बरसे बादल
शुक्रवार को जिला मुख्यालय के अलावा अंचलों में भी झमाझम बारिश हुई। झल्लार क्षेत्र में दोपहर से बारिश का दौर शुरू हुआ, लगभग देढ़ घंटे तक तेज बारिश होते रही जिससे छोटे नदी-नाले उफन गए। आमला ब्लॉक में भी करीब दो घंटे तक हुई बारिश ने लोगों को राहत दी है। इधर आठनेर में भी तेज बारिश होने के समाचार मिले है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button