Surya Grahan 2025 :  इस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों पर पड़ेगा असर, बढ़ेगी परेशानी

Surya Grahan 2025: Solar eclipse will occur on this day, it will affect these zodiac signs, problems will increase

Surya Grahan 2025 :  साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। रविवार की रात लगने वाला यह आंशिक सूर्य ग्रहण रात 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और 3 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। हालांकि यह खगोलीय दृश्य भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से इसका असर खासतौर पर कुछ राशियों पर अवश्य पड़ेगा।

 

ज्योतिर्विद उपाध्याय के अनुसार, इस समय मेष, मीन और कुंभ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। मेष राशि साढ़ेसाती के पहले चरण, मीन दूसरे चरण और कुंभ अंतिम चरण से गुजर रही है। वहीं सिंह और धनु राशियों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है। ऐसे में सर्वपितृ अमावस्या पर लगने वाला यह सूर्य ग्रहण इन पांच राशियों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है।

ग्रहण के समय इन जातकों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी कामकाज में रुकावटें आने की आशंका है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं और संतान की स्थिति भी चिंता बढ़ा सकती है। इस अवधि में आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी, जिसके चलते राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उथल-पुथल की स्थिति बन सकती है। नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े हो सकते हैं और पारिवारिक जीवन में विवाद और तनाव हावी रह सकता है।

कुल मिलाकर यह सूर्य ग्रहण शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से प्रभावित राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय लेकर आ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button