Mata Vaishno Devi Yatra: माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू हो रही यात्रा

Mata Vaishno Devi Yatra: Good news for the devotees of Mata Vaishno Devi, the journey is starting from this day

Mata Vaishno Devi Yatra: 17 दिनों से रुकी हुई श्री माता वैष्णो देवी यात्रा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। खराब मौसम और तीर्थस्थल तक जाने वाले मार्ग के आवश्यक रखरखाव के कारण इस यात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया था, लेकिन अब श्राइन बोर्ड ने नवरात्र से पहले इसे दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। श्रद्धालु 14 सितंबर, रविवार से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यात्रा कर सकेंगे।

श्राइन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान सभी तीर्थयात्रियों को अपना वैध पहचान पत्र साथ रखना होगा। इसके अलावा उन्हें निर्धारित मार्गों का पालन करने और मौके पर तैनात कर्मचारियों से सहयोग करने की भी अपील की गई है। इस बार यात्रा में RFID-आधारित ट्रैकिंग कार्ड पहनना अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर निगरानी आसान होगी।

यात्रा से संबंधित सभी तरह की बुकिंग, लाइव अपडेट और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी श्रद्धालु श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.maavaishnodevi.org से प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button