MP Transfer News : मध्य प्रदेश में इस विभाग से 10 हजार कर्मचारियों का किया ट्रांसफर , मचा हड़कंप
MP Transfer News: 10 thousand employees were transferred from this department in Madhya Pradesh, causing a stir
MP Transfer News : मध्य प्रदेश में विद्युत वितरण कंपनी ने कर्मचारियों के थोक में तबादला किया है। एक साथ हुए तबादलों से कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा है। जानकारी के मुताबिक विद्युत वितरण कंपनी ने लगभग 10 हजार आउटसोर्स कर्मचारी का ट्रांसफर किया है। कई कर्मचारियों को 80 से 100 किलोमीटर तक का सफर तय करना होगा। विद्युत वितरण कंपनी ने पहली बार बड़े स्तर पर तबादला किया है। कर्मचारी ऊपर बढ़ाया आर्थिक बोझ
विद्युत वितरण कंपनी ने बड़े स्तर पर तबादले तो कर दिए लेकिन आउटसोर्स कर्मचारी को 11 माह का बकाया एरियर अभी तक नहीं मिला है। ऐसे में कर्मचारियों का तबादला कर उन पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है। इस बार कंपनी ने विकलांग और महिलाओं के भी तबादले किए हैं। लगभग 300 से अधिक आउटसोर्स महिला कर्मचारियों को दूर दराज के क्षेत्र में जाना पड़ेगा। ट्रांसफर में आउटसोर्स लाइन अटेंडेंट, सबस्टेशन ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल है।



