MP Monsoon : मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश, झंझावात का अलर्ट
MP Monsoon: There will be stormy rain in these districts of Madhya Pradesh, storm alert

MP Monsoon : मध्य प्रदेश में मानसून आने के पहले फ्री मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के विदिशा, राजगढ़, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरेना जिले में तेज बारिश हो सकती है। यहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी।
इन जिलों में भी बरसेगा पानी
मप्र के भोपाल, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना बनी है।
15 जून तक मानसून आने की संभावना
मध्य प्रदेश में 15 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना बनी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सिस्टम में बदलाव आने के कारण मानसून की रफ्तार थोड़ी कम हो गई है। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष जल्दी मानसून दस्तक देगा और प्रदेश के सभी जिलों में झमाझम बारिश होगी। अभी मानसून महाराष्ट्र में अटका हुआ है।



