Betul Crime News: आमला में गल्ला व्यापारी के घर 10 लाख की लूट, 6 नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Betul Crime News: Rs 10 lakh looted from a grain merchant's house in Amla, 6 masked miscreants carried out the incident

Betul Crime News: बैतूल जिले के आमला में बुधवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने  गल्ला व्यापारी के घर लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस लूप की घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आमला रतेड़ा रोड निवासी कल्लू लाल प्रजापति के घर बुधवार की रात लगभग 3:00 बजे अज्ञात नकाबपोश बदमाशों में हमला बोल दिया। लाठी डंडे और चाकू लेस बदमाशों ने घर के लोगों को डरा धमकाकर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। जब परिजनों ने विरोध किया तो बदमाश उन्हें धमकाने लगे थे। जिस समय लूट की घटना हुई उसे समय घर पर कल्लूलाल और उनकी पत्नी और 7 वर्षीय बालक मौजूद था।

नगद सहित समान पर हाथ साफ
अज्ञात बदमाशों ने कल्लूलाल के घर से नगद 5 लाख रुपये और  सोना- चांदी के आभूषण भी लूटकर ले गए। परिजनों ने बताया कि  बदमाशों ने महिला का गला दबाया और बच्चें के सामने चाकू अड़ा दिया। आरोपियों के पास लाठी झंडे और चाकू होने के कारण परिजन कुछ कर नहीं सके। बदमाशों ने घर से नगद और सामान सहित 10 लाख की लूट को अंजाम दिया है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
आमला में  हुई लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में 6 नकाबपोश बदमाश दिखाई दे रहे हैं। जिसमें चार बदमाश घर के अंदर घुसे थे और दो बदमाश घर के बाहर निगरानी कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। संभवत पहली बार आमला में इस तरह की बड़ी वारदात की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल जोशी, आमला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश में लगी है।
जिले में नहीं थम रही वारदातें
जिले में चोरी, लूट, हत्या जैसी घटनाएं बढ़ते जा रही है। पुलिस इस तरह की वारदातों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हुई है। बढ़ती वारदातों के कारण लोगों में दहशत फैली है। पुलिस अधिकारियों द्वारा वारदातों को रोकने के तमाम दावे किए जा रहे लेकिन यह दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इसके पूर्व में भी बैतूल जिले में कई बड़ी वारदातें हो चुकी जिनके आरोपी पुलिस गिरफ्तार से बाहर है।
इनका कहना है…..
अज्ञात नकाबपोश बदमाशों लूट की घटना को अंजाम दिया है। नगद और सोना- चांदी लेकर गए है।
सत्यप्रकाश सक्सेना थाना प्रभारी आमला जिला बैतूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button