MP News: मप्र में युवाओं को आसानी से मिलेगी नौकरी, एक बार होगी परीक्षा, भर्ती के लिए सरकार बनाएगी नया नियम 

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षा में बड़ा बदलाव होने वाला है। राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होने वाली भर्ती परीक्षाएं अब बार-बार नहीं ली जाएगी। यूपीएससी के तर्ज पर अब साल में एक बार परीक्षा होगी और सभी श्रेणी के पदों के लिए मेरिट लिस्ट के हिसाब से सूची बनाई जाएगी।

प्रतीक्षा सूची भी एक ही रहेगी। इसके लिए पदों की संख्या सभी विभागों से वर्ष में एक बार पूछ ली जाएंगी और उसके आधार पर सितंबर में कैलेंडर निर्धारित हो जाएगा। जनवरी 2026 से चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

सरकार के नए फैसले से होगी समय की बचत  (MP News)

प्रदेश में द्वितीय और कार्यपालिक तृतीय श्रेणी के पदों की भर्ती राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होती है तो तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के लिए कर्मचारी चयन मंडल परीक्षाएं कराता है। अभी जैसे-जैसे विभागों की ओर से पद उपलब्ध होते हैं, वैसे-वैसे भर्ती वाली ये दोनों एजेंसियां अपने कैलेंडर के हिसाब से परीक्षाएं कराती हैं। इसमें न केवल समय लगता है बल्कि अभ्यर्थियों को बार-बार फीस देनी पड़ती है तो एजेंसियों को परीक्षाएं आयोजित करने के लिए मानव संसाधन से लेकर अन्य व्यवस्थाएं करनी होती हैं।

Also Read:MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, राज्य के कॉलेज में जल्द शुरू होगी ये व्यवस्था

इसे देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भर्ती परीक्षाओं की व्यवस्था को परिवर्तित करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुरूप सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल के परीक्षा के साथ विभागीय भर्ती नियम सहित अन्य प्रक्रियाओं में परिवर्तन का खाका तैयार किया है। सूत्रों के अनुसार, जिस तरह संघ लोक सेवा आयोग एक परीक्षा कराता है और विभिन्न श्रेणी के उपलब्ध पदों के लिए मेरिट के हिसाब से चयन हो जाएगा।

Also Read:MP Today News: मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, केंद्रीय कर्मचारियों की तरह मिलेगा यह लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button