MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, राज्य के कॉलेज में जल्द शुरू होगी ये व्यवस्था

MP News
MP News

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की इसमें उन्होंने कई जरूरी दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी कॉलेज में जल्द ही दो शिफ्टो में क्लास शुरू की जाएगी। इसके साथ ही साथ कॉलेज के स्टेट लेवल पर ग्रेडिंग भी की जाएगी ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

युवाओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी शुरू (MP News)

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर डिवीजन में सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता शुरू की जाएगी ताकि युवाओं को प्रेरित किया जा सके और उनके ज्ञान में ग्रोथ हो सके। अब राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्राचार्य और शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाएगा।

रिसर्च सेंटर और एस्टेब्लिशमेंट केंद्र की होगी स्थापना

मुख्यमंत्री ने घोषणा किया कि राज्य के कॉलेज में रिसर्च सेंटर स्थापित किए जाएंगे ताकि छात्रों को रिसर्च वर्क में प्रोत्साहन मिल सके इसके साथ ही साथ स्टेबलाइजेशन केंद्र की स्थापना भी की जाएगी ताकि छात्र विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ सके।

Also Read:Betul Today News: डायनामाइट में विस्फोट से 4 बच्चे घायल, खेलते समय हो गया बड़ा हादसा

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब राज्य के सभी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर्स की भर्ती मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी. इसके साथ ही साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत सेमेस्टर आधारित परीक्षाएं आयोजित कराई जाएगी ताकि स्टूडेंट्स को बेहतर शिक्षा मिल सके।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम में तापमान 44 डिग्री के पार, 18 जिलों में लू का अलर्ट

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button