MP News: मप्र के इन कर्मचारियों को मोहन सरकार जल्द देगी बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में होगी 5% की बढ़ोतरी 

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को सरकार जल्द एक बड़ी खुशखबरी देने वाली है। अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को 1 जनवरी 2025 से 55% महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी किया गया है। वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 50% के दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है और लंबे समय से कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि केंद्र सरकार के बराबर उन्हें भी महंगाई भत्ता दिया जाए।

17 अप्रैल को जारी अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए आदेश के अनुसार 1 जनवरी 2025 से उनका महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% कर दिया गया है जिसमें जनवरी-फरवरी और मार्च महीने के एरियर को भी सैलरी में जोड़कर दिया जाएगा।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र को जोड़ेगा यह सिक्स लेन हाईवे, चौड़ी हो जाएगी सड़कें, मिल गई मंजूरी

विभागीय सूत्रों के अनुसार वित्त विभाग के तरफ से महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की हरी झंडी मिलते ही कर्मचारियों को एक मुफ्त 5% महंगाई भत्ते बढ़ा दी जाएगी।

Also Read:MP News: नाना बने मुख्यमंत्री मोहन यादव, अपनी नातिन पर लुटाया प्यार, देखें वायरल वीडियो

महंगाई भत्ते में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी (MP News)

तृतीय कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि अप्रैल का महीना खत्म होने होने जा रहा है। 13 साल से जो भत्ते नहीं बढ़ाए गए थे, उन भत्तों में वृद्धि सरकार ने की, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी के बाद भी वाहन भत्ता एवं विकलांग भत्ता देने के आदेश जारी न होने पर अप्रैल के वेतन में इनका लाभ मिलना प्रतीत नहीं हो रहा है। प्रदेश के सभी विभागों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Also Read:MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, राज्य के कॉलेज में जल्द शुरू होगी ये व्यवस्था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button