MP News: मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र को जोड़ेगा यह सिक्स लेन हाईवे, चौड़ी हो जाएगी सड़कें, मिल गई मंजूरी

MP News: इंदौर शहर को मेट्रो सिटी के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। अब इंदौर बाईपास के बाद इंदौर मुंबई हाईवे को भी फोर लाइन की जगह सिक्स लेन करने की कवायद शुरू कर दी गई है। राव सर्किल से महाराष्ट्र बॉर्डर तक का इंदौर मुंबई हाईवे को फोरलेन बनाया गया है। इस हाइवे से रोजाना 55000 से ज्यादा गाड़ियां गुजरती है। कई बार यहां ट्रैफिक की प्रॉब्लम हो जाती है। अब NHAI के द्वारा इस हाइवे को चौड़ा करने का फैसला लिया गया है। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस हाइवे के चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी हैं ।
सांसद शंकर लालवानी और NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बांझल ने बताया कि सड़क का DPR तैयार किया जा रहा है और इसका अनुमोदन जल्द ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद सिक्स लेन की प्रक्रिया शुरू होगी।
Also Read:MP News: एमपी में बनेगा नया रेलवे स्टेशन और 7700 करोड़ की बिजली यूनिट, 10 हजार को रोजगार
जमीन की नहीं पड़ेगी जरूरत (MP News)
प्रोजेक्ट डायरेक्टर सोमेश बांझल ने बताया कि 6 लेन करने के लिए अतिरिक्त जमीन की जरूरत नहीं होगी। हाईवे के मीडियन और आसपास की जमीन का उपयोग किया जाएगा। NHAI ने भविष्य के संभावनाओं को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण के लिए पहले ही जमीन ले रखी है, ताकि बाद में किसी भी तरह की समस्या ना आए।
Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में अब यहां पर बना रही 6 लेन रोड, बिजनेस के साथ बढ़ेगी नौकरियां
इस हाईवे की चौड़ीकरण से काफी फायदा होगा। यहां लगने वाली ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी इसके साथ ही साथ सफर भी सुहाना होगा।
Also Read:MP News: एमपी के इस जिले में 250 एकड़ में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, मिलेगी इतनी सारी सुविधाएं



