Wedding Viral Video: भीषण गर्मी के बीच मप्र में निकाली अनोखी बारात, देखकर आप भी करेंगे तारीफ

Wedding Viral Video
Wedding Viral Video

Wedding Viral Video: मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में शादियों का सीजन चल रहा है. हर शहर में जमकर शादियों का दौर जारी है. हालांकि गर्मी और धूप की वजह से शादियों में आने वाले रिश्तेदार परेशान हो रहे हैं. तो शादी वाले तरह-तरह के इंतजाम भी कर रहे हैं ताकि रिश्तेदारों को किसी तरह को ई तकलीफ न हो. एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें मेहमानों को गर्मी से बचाने के लिए खास इंतजाम किया है.

इस वीडियो को देख हर कोई हैरान रह गया, यूजर्स इस अनोखी बारात में हुए इंतजाम की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

इंदौर में निकली बारात (Wedding Viral Video)

मेहमानों के लिए खास मध्यप्रदेश के इंदौर में एक परिवार ने बेहद ही खास इंतजाम किया है. इंदौर के खजराना क्षेत्र में अनोखी बारात निकली, इस बारात में लोगों ने जमकर नाच-गाना किया और आनंद भी लिया. इसके पीछे तेज से रिश्तेदारों और मेहमानों को बचाने के लिए अनोखी जुगाड़ लगाया गया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chandra kant (@wedding_editx)

टेंट के साथ चले बाराती

इंदौर के खजराना निवासी पटेल परिवार ने शादी में अपने मेहमानों के लिए जबरदस्त इंतजाम किया. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि ये बारात दिन वक्त निकली है. लेकिन इस भीषण गर्मी में बारातियों को धूप से बचाने के लिए उनके साथ एक चलता फिरता टेंट भी निकला है.

दूल्ह भी टेंट के अंदर था

वीडियो में दिख रहा है कि बारातियों के साथ एक टेंट भी चल रहा है, जिससे की बारातियों को धूप से बचाया जा सके. इतना ही नहीं घोड़े पर सवार दूल्हा भी टेंट के अंदर ही आगे बढ़ रहा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि इससे पहले एक और बारात का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बाराती बारिश के दौरान सिर पर त्रिपाल लेकर चल रहे थे.

Also Read:MP Tourism News: राजस्थान के तर्ज पर मप्र के 11 किलों को बनाया जाएगा हेरिटेज होटल, लिस्ट में है कई बड़े फ़ोर्ट का नाम, देखें लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button