Betul Crime: बैतूल में बदमाश आउट ऑफ कंट्रोल, पेट्रोल पंप पर चाचा- भतीजे पर चाकू से हमला, वीडियो में देखें कैसे हुई घटना

Betul Crime: शहर में बदमाश आउट ऑफ कंट्रोल हो चुके हैं। गंज थाना पुलिस की लचर कार्य प्रणाली के कारण बदमाशों के घोसले बुलंद होते जा रहे हैं। गुरुवार की रात को शहर के कालापाठा क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर कुछ बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक और उसके भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल लोगों उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया। एक की हालत गंभीर होने पर नागपुर रेफर कर दिया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना को लेकर बताया गया कि कालापाठा स्थित तिवारी पेट्रोल पंप पर गुरुवार रात 11 बजे के दरमियान तीन बदमाश मोटरसाइकिल पर पेट्रोल भरने के लिए पहुंचे थे। पेट्रोल भरवाने के दौरान बदमाशों द्वारा सिगरेट पी जा रही थी। पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से जब पंप मालिक निशांत तिवारी ने उन्हें मना किया तो वे अभद्रता करने पर उतर आए और गाली-गलौज करने लगे।
सगरेट पीने से मना करने पर बदमाशों ने तिवारी के हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। चाचा पर हमला होते देख भतीजा पूर्वांश उर्फ हनी दौड़कर उन्हें बचाने के लिए पहुंचा। तभी बदमाश ने उसके हाथ में चाकू से गंभीर वार कर दिया।

Also Read:Betul Crime News: बैतूल में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गला रेतकर हत्या, घटना से फैली सनसनी
चाकू बाजी की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। चाकू बाजी की पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तत्काल चाचा भतीजे को इलाज के लिए शहर जिला अस्पताल लाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल हनी को नागपुर रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने निजी अस्पताल घायल निशांत तिवारी के बयान दर्ज किए।
Also Read:Betul Today News: जिला अस्पताल में गंभीर लापरवाही, नहीं पहुंचे इमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टर



