Betul Crime News: बैतूल में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गला रेतकर हत्या, घटना से फैली सनसनी

Betul Crime News: Finance company employee murdered by slitting his throat in Betul, sensation spread due to the incident

Betul Crime News: बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले युवक की गला रेतकर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

 पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को सूचना मिली थी कि मिलनपुर टोल के आगे राघो बीड बाबा के पास एक युवक का शव पड़ा मिला है। मृतक की पहचान रूपेश सोनपुरे 36 वर्ष निवासी मुलताई के रूप में की है। बताया जा रहा है कि युवक  फाइनेंस कंपनी की वसूली करने के लिए निकाला था। बुधवार सुबह से वह गायब हो गया था। मोबाइल बंद आने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी युवक को ढूंढने लगे। मोबाइल लोकेशन के आधार पर कंपनी के कर्मचारी टोल नाके के आगे पहुंचे तो  रात 9 बजे युवक का शव मिला। अज्ञात ने धारदार हथियार से गला रेट कर हत्या कर दी है। मृतक के पास से बैग और बाइक गायब है। 
जानकारी के मुताबिक युवक सूर्योदय माइक्रोफाइनेंस कंपनी में वसूली का काम करता था। युवक बुधवार को बैतूल बाजार क्या आप-पास गांव क्षेत्र में वसूली करने के लिए निकला था जिसकी अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button