MP News: मप्र के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैलरी में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी, मिलेगा 6 महीने का DA

MP News
MP News

MP News : मध्य प्रदेश में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। 1अप्रैल से 30 सितंबर 2025 तक न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके साथ ही साथ अब इन कर्मचारियों को रविवार के दिन छुट्टी मिलेगी। राज्य सरकार के इस फैसले से राज्य के मिलों, कारखानों, सार्वजनिक उपक्रमों और बिजली कंपनियों में कार्यरत लगभग 20 लाख कर्मचारियो को फायदा होने वाला है। नवरात्र में कर्मचारियों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है जिससे कर्मचारी खुशी से झूम उठे हैं।

बढ़ा वेतन (MP News)

आपको बता दे की चार श्रेणियां के श्रमिकों के दैनिक वेतन में 460 रुपए से लेकर 633 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। आपको बता दे इस विधि का आधार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक रखा गया है। श्रम विभाग के द्वारा हर साल दो बार न्यूनतम वेतन दरों में संशोधन किया जाता है और एक बार फिर से वेतन दरों में संशोधन हुआ है।

किस कैटगरी में कितना बढ़ी सैलरी

श्रेणी पुराना वेतन (₹) नया वेतन (₹)
अकुशल श्रमिक 368.27 466.35
अर्द्धकुशल श्रमिक 406.58 505.00
कुशल श्रमिक 472.85 571.00
उच्च कुशल श्रमिक 535.35 633.00

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडेय ने बताया कि मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल 2025 से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और श्रमिकों के वेतन में वृद्धि की गई है। इसके अनुसार अकुशल श्रमिक का वेतन प्रतिमाह 12 हजार 125 रुपए होगा। अर्धकुशल श्रमिक का वेतन प्रतिमाह 13 हजार 121 रुपए होगा। कुशल श्रमिक का वेतन प्रतिमाह 14 हजार 844 रुपए होगा। उच्च कुशल श्रमिक का वेतन प्रतिमाह 16 हजार 469 रुपए होगा।

Also Read:MP News: किसानों को बिजली बिल में आज से मिलेगी इतनी सब्सिडी, सिर्फ इतना ही देना होगा पैसा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button