Betul Road Accident: मुलताई- पट्टन मार्ग पर दो बाइक की आपस में भिंड़त, एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल
Betul Road Accident: Two bikes collided on Multai-Patan road, one died and two seriously injured
Betul Road Accident: बैतूल जिले के मुलताई- पट्टन मार्ग पर शनिवार की शाम को दो बाइक की आपस में भिंड़त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया है।
मुलताई थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि शनिवार शाम लगभग 4:45 बजे मुलताई- पट्टन मार्ग ग्राम गोपालतलाई के पास दो बाइक की आपस मे भिंड़त हो गई। हादसे में ग्राम कामथ निवासी अजय नागले 32 वर्ष की मौत हो गई है। दूसरे बाइक पर सवार योगेश बोहरपी सहित एक अन्य युवक घायल हो गया है। घायल की हालत गंभीर होने से उसे उपचार के लिए मुलताई से बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मुलताई पुलिस ने मार्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।



