MP News: मप्र में 750 करोड़ से बनेगा एक और एयरपोर्ट, इस बार इस जिले को सौगात

MP News: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा कि उज्जैन में एक नया एयरपोर्ट बनेगा। इसके लिए GIS में फ्लाई भारती के साथ एयरपोर्ट डेवलपमेंट के लिए एमओयू भी हुआ है और इस एयरपोर्ट के निर्माण में 750 करोड रुपए का निवेश किया जाएगा। इसके साथ ही साथ कंपनी प्रधान एयर के साथ उज्जैन में और राज्य के भीतर हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए MOU तैयार करेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ अंतर्राष्ट्रीय रूट इंदौर से आबुधाबी और इंदौर से बैंकॉक और घरेलू रूट इंदौर से पटना, इंदौर से कोच्ची एवं इंदौर से वाराणसी के लिये विमान सेवाएं शुरू करने के लिए एमओयू हुआ। फ्रेंकफिन कम्पनी के साथ मध्यप्रदेश में 5 एविएशन एकेडमी शुरू करने के लिए एमओयू हुआ। इसमें 6 से 7 हजार लोगों को रोजगार मिलना संभावित है।

Also Read: Betul Today News: बैतूल परतवाड़ा मार्ग पर अनियंत्रित हुई यात्री बस, बड़ा हादसा होते- होते टला, इधर बाइक हादसे में युवक की मौत

इन एविया एविएशन कंसलटेंट जीएमबीएच के साथ भोपाल में मेंटीनेंस रिपेयर एण्ड ऑपरेशन की स्थापना के लिए एमओयू हुआ। इसमें प्रथम चरण में 500 करोड़ रूपए के निवेश की संभावना है। एक एमओयू एडिमिनिस्ट्रेटिव स्टॉफ कॉलेज ऑफ इंडिया के ट्रेनिंग इन्सट्रीट्यूट के साथ नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने किया है। इसमें विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की ट्रेनिंग होगी।

Also Read: Betul Today News: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुनील और रक्कू शर्मा की शिव साधना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button