Betul Today News: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुनील और रक्कू शर्मा की शिव साधना
Betul Today News: Sunil and Rakku Sharma's Shiva Sadhana on the holy festival of Mahashivratri

( ज्ञानू लोखंडे)
Betul Today News: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान भोलेनाथ का पर्व है। इस पर्व पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सुनील और रक्कू शर्मा की शिव साधना शुरू हो गई है। एक जगह बैठना और मंत्रजाप करना ही साधना नही होता। गरीबों की निस्वार्थ भाव से सेवा करना औऱ भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ी साधना है। समाज सेवा में इनकी मिशाल नही है। दरअसल शिवम सेवा समिति कमानी गेट कोठीबाजार द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर कोठीबाजार न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड कमानी गेट के पास प्रतिवर्ष की इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया है। मंगलवार को विशाल भंडारे की शुरुआत हो गई। 25, 26 और 27 फरवरी तक चलेगा। सुनील और रक्कू शर्मा द्वारा पिछले 15 वर्षों से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भंडारे का 16वॉ वर्ष है। भंडारे में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करने पहुंचते हैं। भंडारे के पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करने पहुंच गए थे। आगामी तीन दिन तक सतत भंडार चलते रहेगा।

दो दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

भंडारा स्थल पर मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में रक्तदान किया है। दोपहर 2 बजे तक लगभग दो दर्जन लोग रक्तदान कर चुके थे। शाम तक लगभग 30 से 40 यूनिट से अधिक रक्तदान होने की संभावना जताई गई है। रक्तदान के बाद ब्लर्ड को जिला चिकित्सालय ले जाया जाएगा। जहां उसके जांच कर जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को खुन की कमी वाले पेंसेंटों को ब्लर्ड लगाया जाएगा।
27 को होगा भव्य खाटू श्याम संर्कीतन
शिवम् सेवा समिति द्वारा 27 फरवरी को भंडारे के साथ-साथ शाम को भव्य खाटू श्याम संर्कीतन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक हर्ष शर्मा निवासी महाराष्ट्र शामिल होगे। खानू श्याम संर्कीतन का आयोजन शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। समिति के लोगों ने सभी को संर्कीतन में पूर्ण लाभ लेने की अपील की है।



