Betul Today News: बैतूल परतवाड़ा मार्ग पर अनियंत्रित हुई यात्री बस, बड़ा हादसा होते- होते टला, इधर बाइक हादसे में युवक की मौत

Betul Today News: Passenger bus went out of control on Betul Paratwada road, a major accident was averted, while a young man died in a bike accident

Betul Today News:   बैतूल- परतवाड़ा मार्ग पर एक बड़ा बस हादसा होते- होते टला है। यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे रेलिंग में घुस गई। जानकारी के मुताबिक बैतूल से परतवाड़ा की ओर जा रही एनपी बस सर्विस सोमवार की रात लगभग 8 बजे बैतूल- परतवाड़ा मार्ग ग्राम कनारा घाट में अनियंत्रित होकर सड़क से  नीचे उतरकर सड़क किनारे लगी रैलिंग में घुस गई जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह एक बड़ा हादसा होने से टल गया है।
बस में लगभग 60 यात्री बैठे होने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलते ही खेड़ी चौक पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। किसी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। सभी यात्रियों को दूसरी बस से रवाना कर दिया है। बताया जा रहा है कि बस का पहिया सड़क से नीचे उतर जाने से बस अनियंत्रित हो गई थी। कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित है किसी को कोई चोट नहीं आई है। 
सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर घायल
बैतूल। सांईखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सांईखेड़ा निवासी गौरव पिता बबलू मालवीय (21) अपने दोस्त के साथ बाईक से जा रहा था तभी रविवार की रात को ग्राम उमनपेठ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाईक सवार युवक गौरव और सागर दोनों युवक घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जिसमें गौरव मालवीय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सागर अभी भी गंभीर रूप से घायल है जिसे जिला चिकित्सालय से एक निजी अस्पताल में भर्ती किया है। जिसका वहां उपचार चल रहा है। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोर्स्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button