Indian Railway: ट्रेन में सफर के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना हो जाएगी जेल

Indian Railway
Indian Railway

Indian Railway : कई बार ऐसा होता है बिना वजह ही लोग चेन पुलिंग करते हैं इसकी वजह से रेलवे को काफी घाटा लग जाता है। लेकिन अब रेलवे ने नियमों में बदलाव कर दिया है और बिना वजह चेन पुलिंग करने वाले लोगों से ₹500 जुर्माना के अलावा डिस्टेंशन चार्ज यानी की ट्रेन के ठहराव का खर्च भी वसूला जाएगा। प्रति मिनट के हिसाब से ₹8000 वसूला जाएगा और अगर ट्रेन 5 मिनट रुकी तो ₹40000।

चेन पुलिंग के वजह से रेलवे को हो रहा है नुकसान ( Indian Railway )

रेल अधिकारियों ने कहा की चेन पुलिंग के वजह से काफी नुकसान हो रहा है क्योंकि एक बार चेन पुलिंग हो जाए तो ट्रेन को दोबारा शुरू करने में 5 से 7 मिनट का समय लग जाता है और कभी-कभी तो 10 मिनट तक का भी समय लग जाता है। इसकी वजह से रेलवे को नुकसान हो रहा है।

नया नियम हुआ लागू

भोपाल मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने जानकारी दिया कि पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में यह नियम 6 दिसंबर 2024 से लागू किया है पूर्वोत्तर रेलवे में कुछ दिन पहले ही इसे लागू कर दिया गया है।

Also Read:Betul Today News: जांच शिविर के माध्यम से मिले 416 टीबी मरीज, 20 लाख की जनसंख्या में साढ़े चार लाख लोगों जांच का मिला लक्ष्य, बचाव के लिए जांच जरूरी

इसे लागू करके चेन पुलिंग करके उतरने चढ़ने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा इसके साथ ही उनसे जुर्माना लिया जाएगा। लेकिन 10 साल से कम आयु के बच्चे और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों से इसके लिए जुर्माना नहीं लिया जाएगा।

Also Read: MP News: मप्र के इन पांच जिलों में बनेंगे सीएनजी प्लांट, लाखों लोगों को होगा फायदा, रोजगार के अवसरों में होगी बढ़ोतरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button