Monalisa Viral Girl News : प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा हो गई गायब, पति फरमान ने जारी किया वीडियो
Monalisa Viral Girl News: Monalisa, who went viral in Prayagraj Mahakumbh, has gone missing, husband Farman released the video.
Monalisa Viral Girl News : प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई मध्य प्रदेश की मोनालिसा ने मुस्लिम युवक के साथ प्रेम विवाह किया। अभी इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। मोनालिसा गायब हो गई है पति फरमान में वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि प्रयागराज में वायरल गर्ल्स को फिल्मों में काम दिलाने के लिए डायरेक्टर सनोज मिश्रा मुंबई लेकर गए थे। इस दौरान मोनालिसा को मुस्लिम युवक फरमान से प्यार हो गया और उन्होंने विवाह भी कर लिया।
फिल्म डायरेक्टर और मोनालिसा के परिजनों के मना करने के बावजूद भी उसने फरमान से विवाह किया। परिजनों ने मोनालिसा के नाबालिक होने की बात कही। इस मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद फरमान के खिलाफ महेश्वर थाने में एफआईआर दर्ज हुई। मामला दर्ज होने के बाद अब फिर से नया मोड़ सामने आया है मोनालिसा गायब हो गई है। पति फरमान ने एक वीडियो जारी कर बताया कि मोनालिसा कहीं भाग गई है उसे वह अजमेर में ढूंढने के लिए आया है। मोनालिसा के परिजनों का आरोप है कि फरमान की यह सोची समझी साजिश है। मोनालिसा के गायब होने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह- तरह की अटकलें लगा रहे है। सोशल मीडिया पर कुछ अनहोनी होने की बात भी कह रहे है। जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।



