IIT Baba : प्रयागराज महाकुंभ में वायरल आईआईटी बाबा ने की शादी, जाने क्या करती है पत्नी

IIT Baba: Virus IIT Baba got married in Prayagraj Mahakumbh, know what his wife does

Oplus_131072

IIT Baba Goes viral in Kumbh :  महाकुंभ के दौरान अपने आध्यात्मिक जीवन और उच्च शिक्षा के अनोखे मेल से सुर्खियों में आए अभय सिंह, जिन्हें लोग “IIT बाबा” के नाम से भी जानते हैं, हाल ही में अपनी पत्नी के साथ हरियाणा के झज्जर स्थित अपने पैतृक घर पहुंचे। इस खास मौके पर परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला।

अभय सिंह ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अघंजर मंदिर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया था। इसके बाद 19 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर अपने रिश्ते को कानूनी मान्यता भी दे दी।
उनकी पत्नी मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं और पेशे से इंजीनियर हैं। शादी के बाद यह नवविवाहित जोड़ा फिलहाल हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहा है, जहां अभय सिंह अपने आध्यात्मिक जीवन को आगे बढ़ा रहे हैं।

झज्जर पहुंचने पर अभय सिंह की माता ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बहू का स्वागत किया। आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर गृह प्रवेश कराया गया, जिससे पूरे परिवार में उत्साह का माहौल बन गया।

वहीं, उनके पिता कर्ण सिंह, जो झज्जर के प्रतिष्ठित वकील और बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रह चुके हैं, ने इस अवसर पर खुशी जताते हुए बेटे-बहू को आशीर्वाद दिया।
अभय सिंह की यह यात्रा न केवल व्यक्तिगत जीवन में एक नया अध्याय है, बल्कि उनके आध्यात्मिक और सामाजिक प्रभाव को भी नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button