MP Today News: मैरिज गार्डन से अपने प्रेमी के साथ फिल्मी स्टाइल में फरार हो गई दुल्हन, देखते रह गया दूल्हा
MP Today News: The bride ran away from the marriage garden with her lover in a filmy style, the groom kept watching

MP Today News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रिसेप्शन के दिन दुल्हन मैरिज गार्डन से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और दूल्हा देखते रह गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टीटी नगर थाना क्षेत्र में आशीष नाम के एक युवक की गंज बासौदा निवासी युवती के साथ विवाह संपन्न हुआ। बुधवार को भोपाल के एक मैरिज गार्डन में रिसेप्शन का कार्यक्रम था। दूल्हा और दुल्हन मेकअप करने के लिए ब्यूटी पार्लर गए थे। दूल्हा और दुल्हन ब्यूटी पार्लर से गाड़ी से सीधे मैरिज गार्डन पहुंचे। एक तरफ से दूल्हा और दूसरी तरफ से दुल्हन गाड़ी से नीचे उतरी। तब तक सब कुछ ठीक था। इसी दौरान पीछे से एक कार आई और दुल्हन के साइड में रुक गई। इस कार में दुल्हन बैठकर अपने प्रेमी के साथ मौके से ही फरार हो गई। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक दुल्हन पल भर में आंखों के सामने से ओझल हो गई। पूरे घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।



