MP News: मप्र में रोड का नया मास्टर प्लान, इन जगहों पर बनेगी 14 नई सड़कें

MP News: मध्य प्रदेश में मास्टर प्लान के अंतर्गत पहले चरण में 23 सड़कों का निर्माण शुरू किया जाएगा। सामने आई जानकारी के अनुसार कुछ सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इंदौर नगर निगम के द्वारा मास्टर प्लान की 14 और सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है ताकि केंद्र सरकार से विशेष सहायता बजट का आवंटन हो और इन सड़कों का निर्माण शुरू हो सके। इन सड़कों के लागत में 402 करोड रुपए का खर्च आएगा।
शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए मास्टर प्लान के अंतर्गत इन सभी सड़कों का निर्माण करने की योजना बनाई गई थी लेकिन दो दशक से काम शुरू नहीं हुआ। केंद्र सरकार से मिली विशेष सहायता के बाद नगर निगम कर पैकेज में 23 सड़कों का निर्माण कर रहा है और 2 साल में सभी का काम पूरा होने की उम्मीद है। इन सड़कों का निर्माण होने से काफी विकास होगा साथ ही साथ लोगों को काफी सुविधा भी मिलेगी।
बनेगी ये हैं 14 सड़कें ( MP News )
नेमावर रोड पालदा तिराहे से आरई-टू होते हुए बायपास तक
न्यू रेसकोर्स रोड रिंग रोड से नरीमन पाइंट
छोटा बांगड़दा बाबा श्री रिसोर्ट से सुपर कॉरिडोर
एमआर 9 आइटीआइ चौराहे से चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा
पालदा इंड्रस्ट्रियल एरिया (आरई-टू से) बायपास तक
धार रोड चंदन नगर चौराहे से एयरपोर्ट रोड
एमआर 9 रोबोट टॉकीज बायपास व अनूप टॉकीज के पास तक
एबी रोड तलावली चांदा से बायपास (अरंडिया गांव)
बिजली नगर से कनाड़िया रोड 1.6 किमी 24.60
आइटीआइ चौराहे से निर्माणाधीन खातीपुरा आरओबी
एमआर 6 पूर्वी रिंग रोड से समाजवादी इंद्रा नगर
एमआर 3 पिपल्याहाना रीजनल पार्क से बायपास
बीसीएम प्राइड से अपोलो डीबी सिटी होते हुए निपानिया रोड
चंद्रगुप्त चौराहे से कबीटखेड़ी ट्रीटमेंट प्लांट होते हुए एमआर किमी
मास्टर प्लान की 23 सड़कों का काम 4 कंपनियों को दिया गया है। अब 402 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली 14 नई सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।



