MP News: लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, मोहन भैया और शिवराज मामा ने कर दिया बड़ा ऐलान

MP News’ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा दो साल पहले शुरु की गई लाड़ली बहना योजना की पूरे देश में धूम मची है। एमपी में इस योजना के बल पर बीजेपी की सरकार जोरदार बहुमत के साथ फिर सत्ता में लौटी थी। लाड़ली बहना योजना से मिली कामयाबी देख, देश के अन्य राज्यों और विपक्षी सरकारों ने भी इसे लागू किया। एमपी में कांग्रेस जब तब राज्य सरकार द्वारा इस योजना को बंद करने की बात कहती है। मंगलवार को इसके जवाब में राज्य के सीएम डॉ. मोहन यादव और पूर्व सीएम केंद्रीय कृषि शिवराजसिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना पर बड़ा ऐलान किया।
एमपी के रायसेन में देशव्यापी नक्शा पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया। शहरी सर्वेक्षण की इस परियोजना का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया। इस मौके पर वाटरशेड यात्रा को भी हरी झंडी दिखाई गई।
सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक साथ हेलिकॉप्टर से रायसेन पहुंचे थे। रायसेन के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार, राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक सुरेंद्र पटवा ने हेलीपेड पर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में धार्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई है। उन्होंने रायसेन में बड़ा और भव्य गीता भवन बनाने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की गीता का संदेश देने के उद्देश्य से राज्य भर में गीता भवन बनाए जा रहे हैं।
Also Read:MP News: पूरी तरह बदल जाएंगे यह 5 जिले, इस प्रोजेक्ट से मिलेगा लाखों लोगों को फायदा ही फायदा



