Airtel New Recharge Plan: भारत की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारतीय एयरटेल ने तीन सस्ते रिचार्ज प्लान जारी किया है जिसके तहत उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा। साथ ही सिम भी एक्टिव रहेंगी।
नए प्लान में एयरटेल ने ₹206 का प्लान जारी किया है। जिसमें एक महीने की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग और रोमिंग की सुविधा दी जा रही है। इसमें इंटरनेट नहीं मिलेगा।
दूसरा प्लान 203 रुपए का जारी किया है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग रोमिंग और 30 दिन की वैधता मिलेगी। तीसरा प्लांट 185 रुपए का है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग रोमिंग और 28 दिन की वैधता मिलेगी। इन तीनों रिचार्ज प्लान में डाटा नहीं मिलेगा। 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। यह प्लान उपभोक्ताओं के लिए जो सिम एक्टिव रखना चाहते हैं या फिर कीपैड मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।