MP News: मध्य प्रदेश में डॉक्टर और कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द, एमपी सरकार ने दिया बड़ा निर्देश, जानिए क्या है कारण

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट होने वाला है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के वजह से एम्स सहित 17 अस्पतालों के डॉक्टर और कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है। आपको बता दे कि कई बड़े सरकारी और प्राइवेट अस्पताल को अलर्ट रहने का आदेश जारी किया गया। इस समिट में कई बड़े उद्योगपति शामिल होने वाले हैं।
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के वजह से अलर्ट पर अस्पताल ( MP News )
ग्लोबल इन्वेस्टर समिति के वजह से सभी अस्पतालों को अलॉट रखा गया है और अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश दिया गया है कि अतिरिक्त बेड़ो की व्यवस्था के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर भी तैयार रखें। चैन हुए अस्पतालों के डॉक्टर और कर्मचारियों के छुट्टी को कैंसिल कर दिया गया है।
कई बड़े उद्योगपति होंगे शामिल
आपको बता दे कि इस समिट में कई बड़े उद्योगपति शामिल होने वाले हैं जिसके वजह से मोहन यादव सरकार एक्टिव दिखाई दे रही है और किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेने वाली है।
जिसके बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने नेतृत्व में सरकार ग्लोबल इंवेस्टर समिट का आयोजन करने जा रही है। जिसमें मुकेश अंबानी, एन. चंद्रशेखरन, नोएल एन. टाटा, आनंद महिंद्रा, जमशेद एन. गोदरेज, संजीव पुरी, संजीव बजाज, सतीश रेड्डी, नादिर गोदरेज, पवन मुंजाल, एसएन सुब्रह्मण्यम, रिशद प्रेमजी, अजीज प्रेमजी, सलिल एस. पारेख, दिलीप संघवी, वेणु श्रीनिवासन, सुनील भारती मित्तल, बाबा एन. कल्याणी, उदय कोटक सहित कई और बड़े उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है।
Also Read:MP News: 2700 करोड़ से बदल रही मध्य प्रदेश के 80 रेलवे स्टेशनों की सूरत, देखें सूची



