Betul Power Cut : जल्द पूरा करें अपना काम, आज 10 बजे से बैतूल के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती

Betul Power Cut: Finish your work early; power outages are scheduled for these areas in Betul starting at 10 AM today.

Betul Power Cut :  बैतूल  पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कारगिल चौक से गाड़ाघाट रोड तक निर्माणाधीन सड़क में बाधा बन रहे विद्युत पोल को 6 सितंबर को शिफ्ट किया जाएगा।

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन- 2 के प्रबंधक ने बताया कि पोल शिफ्टिंग कार्य के चलते रविवार को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही इटारसी रोड फीडर के अंतर्गत टाउन-2 के लिंक रोड, चंद्रशेखर वार्ड, कारगील चौक, बारस्कर कालोनी, इंदिरा वार्ड, पीडब्लूडी कालोनी, कोठी बाजार कंपनी गार्डन, आजाद वार्ड, गर्ल्स कालेज, वीवीएम कालेज, तल्लैया मोहल्ला, अम्बेडकर चौक, उमप किराना, राठी अस्पताल, ड्रीम होम्स कालोनी, नेहरू पार्क आदि क्षेत्र तथा टाउन-1 फीडर के कोर्ट परिसर, पेट्रोल पम्प, पुलिस पेट्रोल पम्प, पुलिस कन्ट्रोल रुम, जिला पंचायत, ट्राईबल कार्यालय, एमपीईबी कार्यालय कलेक्ट्रेट ऑफिस, सर्किट हाउस, कर्मचारी भवन एवं गर्ल्स हॉस्टल आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से विद्युत कटौती शेड्यूल में परिवर्तन किया जा सकता है।
000

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button