Betul News : जमीनी विवाद में बेटे ने पिता के मुंह मे कपड़ा ठूसकर मारपीट की और कुँए में फेंक दिया

Betul News: In a land dispute, the son stuffed a cloth in his father's mouth, beat him up and threw him into a well.

फ़ाइल फ़ोटो

Betul News : बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जमीनी विवाद में कलियुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता के मुंह में कपड़ा ठूसकर मारपीट की और पानी से भरे कुएं  में फेंक दिया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम टुराबोरगांव में 70 वर्षीय बाबू कवड़े का जमीन को लेकर बेटे दिलीप और बहू देवकी  से शनिवार को विवाद हो गया।

जमकर मारपीट करने का आरोप

आरोप है कि विवाद में इतना बढ़ा की बाबू कवड़े खटिया पर सो रहा था तभी बेटे और बहू ने बाबू के मुंह मे कपड़ा ठूसकर मारपीट की और कुछ ही दूरी पर स्थित कुँए में ले जाकर फेक दिया। बुजुर्ग को कुएं में फेकते हुए पत्नी कमला बाई ने देख लिया। महिला ने कुँए की ओर दौड़ लगाई और ग्रामीणों को आवाज दी।

ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला

ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग को कुँए से बाहर निकाला गया। जिसे शरीर पर गंभीर चोट आई है जिसे उपचार के लिए मुलताई सरकारी अस्पताल भर्ती किया गया। बोरदेही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button