MP News: नए साल में महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देगी मोहन सरकार, इन जिलों में होगी नए महिला थाना की स्थापना

MP News: मध्य प्रदेश में महिला के सुरक्षा के लिए सरकार लगातार नए कानून बना रही है। ट्रेनों में महिला अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए अब शासकीय रेल पुलिस में भी अलग से महिला थाना बनाया जाएगा। राज्य के तीन जिलों में नए थाने की स्थापना होगी और इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।
नए साल में मिलेगी सौगात ( MP News )
नए साल में जीआरपी में तीन और नए जिलों में तीन मिलाकर टोटल 6 थाने खोलने की संभावना जताई जा रही है। आपको बता दे मध्य प्रदेश में शासकीय रेल पुलिस के 10 थाने पहले से ही हैं और पहले चरण में भोपाल ग्वालियर और जबलपुर में महिला थाना बनाने की योजना है।
जिलों में होगी महिला थाने की स्थापना
मैहर मऊगंज और परडोना में महिला थाना खोलने की तैयारी है। हर महिला थाना में थाना प्रभारी के साथ ही 50 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे। इन महिला थाने की स्थापना होने से महिलाओं की शिकायत आसानी से सुनी जाएगी और इसके साथ ही महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।
Also Read:MP News: जनपद और ग्राम पंचायत के कर्मचारियों को सैलरी पर खास अपडेट, नए नियम होंगे लागू
महिला थाना खुलने से मिलेंगे यह लाभ
महिला थाना की स्थापना होने से अलग से महिला पुलिस बल मिलेगा। के साथ ही थाने वाले स्टेशनों में महिलाओं की सुरक्षा और भी ज्यादा बेहतर होगी। संवेदनशील ट्रेनों में महिला पुलिस बल की ग्रस्त हो सकेगी इसके साथ ही अपराध नियंत्रण पर विशेष बल दिया जाएगा और महिला सुरक्षा पर भी काम किया जाएगा।
Also Read:MP IAS Officers Promotion: मध्य प्रदेश सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति, जारी की गई सूची



