Indian Railway: ट्रेन में तत्काल टिकट बुकिंग का बदल गया समय, अब इस शेड्यूल पर होगी बुकिंग

Indian Railway: ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों के लिए बेहद जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे ने ट्रेन में तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर समय में बदलाव किया है। यदि आप भी तत्काल टिकट बुकिंग करवाते हैं तो यह खबर आपके काम की है। क्योंकि कई बार टिकट नहीं मिलने पर लोगों को तत्काल टिकट बुकिंग करनी होती है। यदि नए समय के बारे में पता नहीं होगा तो यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
रेलवे ने कहा कि यात्रियों के सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के लिए और टिकट बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। ऐसी क्लास के लिए तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी वही नॉन एसी क्लास के लिए 11:00 से शुरू होगी। यह योजना उन सभी लोगों के लिए बेहद लाभकारी है जो अचानक से कहीं सफर की योजना बनाते हैं।
जानिए कैसे करें तत्काल टिकट बुक ( Indian Railway )
तत्काल टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले यात्रियों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर खाता बनाना होगा और खाता बनाने के बाद उसमें लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको प्लान माय जर्नी क्षेत्र में जाना होगा और यहां जाकर अपनी सभी जानकारी भरनी होगी। फिर आपको बुकिंग के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और अपनी पसंद की ट्रेन और क्लास का चयन करना होगा। इसके बाद आपको अपना पर्सनल डिटेल डालना होगा जैसे कि आधार कार्ड पैन कार्ड का आदि नंबर।
कंफर्म तत्काल टिकट पर नहीं मिलेगा कोई रिफंड
आप भुगतान की प्रक्रिया के लिए क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड यूपीआई नेट बैंकिंग आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि तत्काल टिकट पर तब तक आपको रिटर्न नहीं मिलेगा जब तक ट्रेन रद्द न हो जाए। रेलवे ने आपातकालीन यात्रा को ध्यान में रखते हुए नियमों में बदलाव किया है।



