Dog Attack : 4 वर्षीय मासूम बच्ची पर 7 आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हमला, हालात गंभीर, देखिये वीडियो
Dog Attack: Pack of 7 stray dogs attacks 4-year-old girl; condition critical – watch video.
Dog Attack : महाराष्ट्र के पुणे में हृदय विदारक घटना सामने आई है। आवारा कुत्तों के झुंड ने 4 वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला कर दिया है। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया है। घटना पुणे जिले के पिपरी चिचवाड़ा की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गिरधर मिश्रा की 4 वर्षीय बेटी फूल तोड़ने के लिए घर से बाहर निकली थी तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची के रोने की आवाज आई तो आसपास के लोग लाठी लेकर दौड़े और कुत्तों के झुंड को भगाया। बच्ची को सिर में 80 टांके आये है और शरीर के अन्य हिस्से में भी गंभीर चोटे आई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना भले ही पुणे में घटी हो लेकिन इस घटना से सबको सबक लेनी चाहिए।
Tags
Betul Crime News Betul Dog Attack Betul news Dog Attack Dog Attack Incident Dog Attack News Dog Attack News India Dog Attack Update Dog Attack Viral News dog bite Dog Bite Case Dog Bite News Stray Dog Attack Stray Dogs आवारा कुत्तों का आतंक कुत्ता हमला कुत्ते का हमला कुत्ते के काटने की घटना कुत्ते के हमले की खबर कुत्तों का आतंक बैतूल डॉग अटैक



