Kisan Samman Nidhi: किसान भाई फटाफट करा लें ये काम, वरना नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि की राशि

Kisan Samman Nidhi:
Kisan Samman Nidhi

Kisan Samman Nidhi: देश के किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का संचालन किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत सरकार ने ई केवाईसी कराने का आदेश दिया था। लेकिन अभी तक बड़ी संख्या में किसानों ने ई केवाईसी और आधार कार्ड खाता लिंकिंग का काम नहीं करवाया है। साल 2019 से किसानों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है लेकिन अब इस योजना का लाभ पाने के लिए ई केवाईसी और बैंक खाता का आधार कार्ड से लिंकिंग जरूरी कर दिया गया है।

ई केवाईसी नहीं करने वाले किसानों को नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ  ( Kisan Samman Nidhi )

आयुक्त भू-अभिलेख ने सभी जिलों को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश भर में करीब 4 लाख किसानों ने ईकेवायसी नहीं कराया है। भोपाल जिले के लगभग 6 हजार किसानों ने पीएम किसान सम्मान ई-केवायसी और करीब 3500 किसानों द्वारा आधार बैंक खाता लिंकिंग नहीं कराया है।

Also Read:Betul Crime News Today: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या होने की आशंका, माचना नदी में मिला शव

15 दिन के भीतर कराये ई केवाईसी

सभी हितग्राही किसानों को अगले 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से अपनी ई-केवायसी और आधार बैंक खाता लिंकिंग कराने का आग्रह है। अगर किसान निर्धारित समय के भीतर यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो वे इस योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे और इसके लिए उनकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी। ई-केवायसी के लिए किसान अपनी संबंधित तहसील में संपर्क कर सकते हैं, जबकि आधार बैंक खाता लिंकिंग के लिए उन्हें संबंधित बैंक शाखा में जाना होगा।

Also Read:MP Today News: मध्य प्रदेश के एक दर्जन सरकारी जिला अस्पतालों को निजी मेडिकल कॉलेज को सौपने की तैयारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button