Betul Crime News Today: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या होने की आशंका, माचना नदी में मिला शव

Betul Crime News Today: Young man suspected of being murdered in love affair, body found in Machana river

Betul Crime News: बैतूल गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुन नगर निवासी पांच दिन से लापता युवक का शव माचना नदी पालीथिन में लिपटा मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या होने की आशंका जताई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर जांच शुरु कर दी है।
गंज थाना प्रभारी रविकांत डहेरिया ने बताया कि अर्जुन नगर निवासी बिट्टू उर्फ अजय पिता नंदू नागले (27) सोमवार से घर से लापता था। शनिवार सुबह लापता युवक का शव मल्कापुर रोड स्थित माचना नदी में पानी पर तैरता मिला। सूचना मिलते ही गंज पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को नदी के बाहर निकाला। पांच दिन पुराना शव होने के कारण शव बुरी तरह से गल गया था और मछलियों ने शव को क्षत-विक्षत कर दिया था। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि युवक रोजगार नहीं मिलने से भी परेशान था। वह फिलहाल मजदूरी का काम कर रहा था। 
-परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
गंज थाना प्रभारी ने बताया कि माचना नदी में मिले युवक के शव को लेकर परिजनों को आशंका है कि प्रेम प्रसंग के कारण अजय की हत्या हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिन पहले इन दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। इसके बाद से ही परिजन हत्या की आशंका जताने लगे है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि युवक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है। इस मामले में युवक की कॉल डिटेल निकाली जाएगी और उस युवती का भी पता किया जाएगा, जिसके साथ प्रेम प्रसंग था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button