MP Today News: मध्य प्रदेश के एक दर्जन सरकारी जिला अस्पतालों को निजी मेडिकल कॉलेज को सौपने की तैयारी

MP Today News: Preparations underway to hand over a dozen government district hospitals of Madhya Pradesh to private medical colleges

MP Today News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार द्वारा प्रदेश के एक दर्जन जिला अस्पतालों को निजी मेडिकल हाथों में सौंपने की तैयारियां चल रही है। कुछ ही दिनों बाद सरकारी अस्पताल की देखरेख की जिम्मेदारी निजी हाथों में चली जाएगी। अस्पतालों का संचालन मेडिकल कॉलेज द्वारा किया जाएगा। अस्पतालों को निजी हाथों में सौंपने को लेकर तैयारियां चल रही है। इसके लिए टेंडर जारी किए है। जल्द ही टेंडरों को खोला जाएगा। 
इन जिलों के अस्पताल है शामिल
प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार द्वारा बैतूल, धार, खरगौन, बालाघाट, मुरैना, टिकमगढ़, कटनी, सीधी, भिंड सहित 12 जिला अस्पतालों को राज्य सरकार द्वारा निजी मेडिकल कॉलेज चलाने वाली संस्था को देने जा रही है। जल्द ही निजी संस्थाएं इन जिला अस्पतालों का संचालन अपने हाथों में लेने वाली है। इन अस्पतालों में कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होगी। सरकार द्वारा सेवा शर्तों के आधार पर अस्पतालों के संचालन की अनुमति दी जी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग इन निजी संस्थाओं को जिला अस्पताल वर्तमान में मौजूद संसाधन और चिकित्सक तथा पैरामेडिकल स्टाफ मुहैया कराएगा। 
75 फिसडीह सरकारी और 25% निजी वार्डो का होगा संचलन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल को निजी हाथों में सौंपने के बाद इसमें कुछ प्राइवेट वार्ड भी संचालित किए जाएंगे, जिसमें 75 प्रतिशत वार्ड सरकारी तर्ज पर और 25 प्रतिशत वार्ड निजी संस्थाएं प्राइवेट वार्ड में संचालित करेगी। इसमें रूकने वालों को इलाज के लिए खर्च निजी संस्था द्वारा तय किए गए मापदंड के अनुसार देना होगा। सूत्र बताते हैं कि निजी हाथों में बैतूल अस्पताल को दिए जाने के संबंध में टेंडर जारी हो चुके है। आगामी 25 नवंबर 2024 को टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि जिला अस्पताल का संचालन किस निजी संस्था के द्वारा किया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button