Beby John Teaser: शाहरुख स्टाइल में वरुण धवन की बेबी जॉन का टीजर रिलीज, लोग बोलें -इसको तो पहले शो में देखना पड़ेगा

Beby John Teaser
Beby John Teaser

Beby John Teaser  : शाहरुख खान की जवान मूवी के बाद एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर एटली अपना जलवा बिखरने के लिए तैयार है। एटली की धमाकेदार मूवी “बेबी जॉन”, का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीचर के रिलीज होते ही लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। वरुण धवन के चाहने वालों का कहना है कि वह इस फिल्म को फर्स्ट डे फर्स्ट शो में ही देखेंगे।

Also Read:MP Latest News: विद्यार्थियों को गिफ्ट, अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ये नया विषय

बता दे कि बीते दिनों फिल्म का खौफनाक पोस्टर रिलीज किया गया था। “बेबी जॉन” फिल्म को वरुण धवन की उनके करियर की सबसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म कहा जा रहा है।

Also Read:MP Patwari Transfer: एमपी में एक साथ हटाएं जाएंगे 12 हजार पटवारी, ये हैं वजह

यहां देखें टीजर

फुल एक्साइटमेंट से भरा है टीजर ( Beby John Teaser )

बेबी जॉन मूवी के टीज़र की शुरुआत होती है एक बच्ची के साथ, जो वरुण धवन की बेटी है। यह बच्ची अपने पापा वरुण के बारे में बताती है, जबकि दूसरी तरफ वरुण को टीजर में धमाकेदार एक्शन करते हुए दिखाया गया है। पूरे टीजर में वरुण एक्शन लुक में ही नजर आते हैं। इस फिल्म में हीरोइन कीर्ति सुरेश और वामीका गब्बी है। टीजर में उनकी झलक भी दिखाई देती है। दूसरी तरफ सिंघम अगेन में विलेन का किरदार निभाने वाले जैकी श्रॉफ इसमें भी मेन विलन होंगे। उनका लुक और भी ज्यादा इस फिल्म की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है।

Also Read:MP News : मध्य प्रदेश में सस्ती बिजली का रास्ता साफ, ऊर्जा मंत्री ने कर दिया ऐलान

बेबी जॉन रिलीज डेट

बेबी जॉन की रिलीज की बात करें तो इसे क्रिसमस 2024 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की कहानी को कलीश ने लिखा है और उन्होंने ही फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। यह फिल्म एटली की फिल्म थेरी की ऑफिशल हिंदी रीमेक है। थेरी 2016 में थलपति विजय और समांथा प्रभु की है। वहीं अब बेबी जॉन में वरुण धवन के साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ के साथ राजपाल यादव नजर आएंगे। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो देखने को मिल सकता है। फिल्म में आपको वरुण धवन एक्शन के साथ रोमांस करते भी दिखाई देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button