MP News : मध्य प्रदेश में सस्ती बिजली का रास्ता साफ, ऊर्जा मंत्री ने कर दिया ऐलान

MP News
MP News

MP News : मध्य प्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य में बहुत जल्द बिजली सस्ती मिलने वाली है। कल 2 नवंबर को ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर में मीडिया से बातचीत के दौरान ऐलान किया कि राज्य में बिजली के रेट में 20% की छूट दी जाएगी।

स्मार्ट मीटर लगाने पर मिलेगा छूट ( MP News )

ऊर्जा विभाग में उद्योगों और उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगाने के लिए प्रेरित करते हुए नया टैरिफ प्लान लॉन्च किया है। 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश से में विद्युत के रेट में 20% की छूट मिलेगी। सुबह 9:00 से 5:00 तक जो बिजली चलाई जाएगी उसमें 20% छूट मिलेगी। अप्रैल से यह नया नियम लागू हो जाएगा। मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में अभी तक 8 लाख स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है।

Also Read:MP News: एमपी सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के इन कर्मचारियों की बढ़ेगी रिटायरमेंट की उम्र

बिजली कंपनी ने बिजली बिल को लेकर एक नया प्लान तैयार किया है जिसके अनुसार अब एक अप्रैल से 20% सस्ती बिजली दी जाएगी। रात के टैरिफ़ में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने इसे एक क्रांतिकारी परिवर्तन बताया है।

Also Read:MP Today News: परिसीमन के बाद मध्य प्रदेश में बनेंगे 6 नए जिले, संभाग से लेकर तहसील स्तर तक हो रहा सीमांकन

 1 अप्रैल से मिलेगा छूट 

1 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 20% कम दामों पर बिजली मिलेगी, लेकिन रात में इस टैरिफ में कोई बदलाव नहीं किया गया है।ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि मध्य प्रदेश में सोलर से प्रतिदिन 2,380 मेगावाट बिजली बन रही है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि अभी अप्रैल 2024 से 10 मेगावाट या उससे अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को दिन में 20 फ़ीसदी कम में बिजली मिल रही है।

Also Read:MP Today News: गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कि कई बड़ी घोषणाएं, इन लोगों को मिलेगा फायदा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button