MP Latest News: विद्यार्थियों को गिफ्ट, अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ये नया विषय

MP Latest News: मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। राज्य में एग्रीकल्चर की पढ़ाई के लिए इक्छुक छात्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत सभी सरकारी स्कूलों में अगले सत्र से कृषि संकाय की पढ़ाई शुरू कर सकते हैं। कला विज्ञान कॉमर्स की तरह एग्रीकल्चर की पढ़ाई भी अब सरकारी स्कूलों में कराई जाएगी। बता दे की मध्य प्रदेश के 18 सरकारी स्कूलों में कृषि संघ का संचालित है और अगले सत्र में 8000 स्कूलों में से शुरू किया जाएगा।
कृषि की पढ़ाई करने के लिए इन शर्तों का करना होगा पालन ( MP Latest News )
सरकारी स्कूल के पाठ्यक्रम डिजाइन करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं और कृषि संकाय होने स्कूलों में शुरू होगा जहां एक से डेढ़ बीघा तक जमीन है।
कृषि संकाय के लिए विद्यालय में कम से कम 70 स्टूडेंट्स अनिवार्य हैं। कृषि विषय पढ़ाने अगल शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। विशेषज्ञों का सहयोग भी लिया जाएगा। हालांकि जिन स्कूलों के पास जमीन नहीं है उनके लिए अलग से जमीन लेकर यह पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।
Also Read:MP Patwari Transfer: एमपी में एक साथ हटाएं जाएंगे 12 हजार पटवारी, ये हैं वजह
उद्यानिकी और पशुपालन की भी पढ़ाई
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्देशित किया है कि सरकारी स्कूलों में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, डेयरी, पशुपालन सहित अन्य विषयों की पढ़ाई शुरू की जाए। इसके लिए विद्यालय स्तर पर शिक्षाविद, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और विषय विशेषज्ञों की समिति गठित की जाएगी।
Also Read:MP News: MP के 48 लाख बुजुर्गों के लिए गुड न्यूज, 1 हफ्ते ने योजना का लाभ देने के आदेश



