MP Patwari Transfer: एमपी में एक साथ हटाएं जाएंगे 12 हजार पटवारी, ये हैं वजह

MP Patwari Transfer: मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में 12000 पटवारी और राजस्व निरीक्षकों को गृह तहसीलों से हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।राज्य के भू अभिलेख आयुक्त ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश भेज कर तहसील और गृह अनुभव में तैनात पटवारी और राजस्व निरीक्षकों की सूची मांगी है।
गृह जिलों से पटवारीयों को हटाएगी सरकार ( MP Patwari Transfer )
सरकार के इस फैसले के बाद लगभग 25000 पटवारी और 1300 राजस्व निरीक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। सरकार का कहना है कि अपने गृह विभाग में रहने की वजह से पटवारी और राजस्व निरीक्षकों के काम में लापरवाही देखने को मिल रही है यही वजह है कि उन्हें दूसरे शहर में ट्रांसफर करने का सरकार ने फैसला किया है।
Also Read:MP News: एमपी सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के इन कर्मचारियों की बढ़ेगी रिटायरमेंट की उम्र
एमपी पटवारी संघ ने किया विरोध
एमपी पटवारी संघ ने इन निर्देशों का विरोध किया है और कहा है कि पहले से पदस्थ पटवारियों पर यह निर्देश लागू नहीं होते। पटवारी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह (Upendra Singh) का कहना है कि यह नीति केवल नए पटवारियों पर लागू होती है, और पुराने निर्देश पहले ही रद्द कर दिए गए हैं। संघ ने सरकार से आदेश की स्पष्ट जानकारी मांगी है।
पटवारी और राजस्व निरीक्षकों का ट्रांसफर करने का आदेश जारी हो गया है और सब की लिस्ट तैयार की जा रही है। सरकार निष्पक्ष रूप से काम करवाना चाहती है और ऐसा कई मामला सामने आया है जहां गरीब विभाग में लापरवाही देखने को मिली है। इसलिए सरकार सबको उनके गृह विभाग से हटा रही है।



