MP News : घर-घर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, युवाओं की हो रही भर्ती, रहना-खाना भी फ्री

MP News
MP News

MP News : मध्य प्रदेश में घरों घर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। कंपनी द्वारा इस कार्य में तेजी दिखाई जा रही है। कार्य के लिए प्रदेश भर में युवाओं की भर्ती भी की जा रही है। कंपनी कॉन्ट्रैक्ट बेस पर युवाओं की भर्ती कर रही है। बताया जा रहा है कि युवाओं को सैलरी के साथ पेट्रोल भी दिया जाएगा और निश्चित दूरी से अधिक जाने पर उन्हें रहना खाना भी कंपनी की तरफ से दिया जाएगा।

केंद्र सरकार की आरएसएस योजना के अंतर्गत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी पूरे मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने जा रही है। यह स्मार्ट मीटर प्रदेश के हर घर में लगाए जाएंगे। इससे उपभोक्ता के घर या दुकान में कितनी बिजली जल रही है और इस महीने कितना बिल आएगा यह मोबाइल पर ही दिख जाएगा। उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह ही मीटर का भी रिचार्ज करना होगा।

मीटर बदलने निकली जॉब (MP News)

एमपीईबी में फील्ड में काम करने के लिए युवकों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए आठवीं पास युवा जिनके पास बाइक, हेलमेट और स्मार्टफोन है, वह अप्लाई कर सकते हैं। वेतन 15 से 17000 रुपए दिया जा रहा है, साथ में यदि कोई युवक को निश्चित दूरी से अधिक दूरी पर कार्य करना होता है, तो उसे रहना, खाना भी दिया जाएगा। कार्य का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। कंपनी की ओर से इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन आप अपने क्षेत्र के कार्यालय में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह भर्ती आउटसोर्स के माध्यम से की जा रही है।

Disclaimer : एमपीईबी मीटर सर्वे में निकली जॉब पर अप्लाई करने से पहले अपने क्षेत्र में पूरी जानकारी ले लें। जॉब के लिए किसी भी लेनदेन के लिए ज्ञानवाणी जिम्मेदार नहीं होगा।

Also Read:Humsafar Yojana News : यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब हाईवे पर मिलेगी घर जैसी सुविधाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button