Humsafar Yojana News : यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब हाईवे पर मिलेगी घर जैसी सुविधाएं

Humsafar Yojana News : नेशनल हाईवे पर अक्सर लोग सैकड़ो किलोमीटर का सफर तय करते हैं, लेकिन कई बार उन्हें सुविधाओं का सामना करना पड़ता है। केंद्र सरकार के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक नई हमसफर योजना शुरू की है। इस योजना में यात्रा के दौरान घर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रा के दौरान यात्रियों को बच्चों की देखभाल के लिए कमरा मिलेंगे। वहीं व्हीलचेयर, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, पार्किंग की जगह और फ्यूल स्टेशन पर हॉस्टल भी शुरू करने की योजना है।
Humsafar Yojana से रोजगार भी बढ़ेंगे (Humsafar Yojana News )
हमसफर योजना आने से रोजगार के अवसर में भी बढ़ोतरी होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस नीति का उद्देश्य नेशनल हाइवे को सुरक्षित और अच्छी यात्रा का अनुभव देना है। इसके साथ ही युवाओं के लिए इस योजना के आने से रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगा।
जानिए क्या है हमसफ़र योजना
सरकार के द्वारा यात्रियों के सुविधा को बढ़ाने के लिए कई तरह की पॉलिसी लाई जाती है। सरकार के द्वारा हमसफर पॉलिसी लाई गई है, जिसके अंतर्गत हाईवे पर सफर करने वाले लोगों को तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
सफर के दौरान मिलेंगी ये सुविधा
1- स्वच्छ शौचालय
2- शिशु देखभाल कक्ष
3- व्हीलचेयर के लिए प्रावधान
4- इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन
5- पार्किंग की जगह
6- रुककर आराम करने की जगह
सुविधा में हो रहा विस्तार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने योजना को लेकर जानकारी दी है कि हाईवे के पास जितने भी पेट्रोल पंप बनाए हैं, उनके मालिको को आधारभूत सुविधाएं यात्रियों को उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इन सुविधाओं में फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, फ्यूल स्टेशन, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, पार्किंग सुविधा, शौचालय सुविधा, शिशु देखभाल कक्ष, एटीएम, वाहन मरम्मत की दुकान और फार्मेसी सुविधा शामिल है।
ऐप पर मिलेगी पूरी जानकारी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि राजमार्ग यात्रा ऐप के माध्यम से हमसफर नीति की सुविधाओं को लेकर पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। यात्री इस ऐप के माध्यम से सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही इन पर लगने वाले शुल्क की जानकारी भी यहां उपलब्ध होगी।
Also Read:Betul Today News: राष्ट्रीय हिंदु सेना ने जिहाद का फूंका पुतला, लव जिहादियों कड़ी कार्रवाई की मांग



