Betul Sex Racket News: होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 3 लोगों को किया गिरफ्तार
Betul Sex Racket News: Police busted the business going on in the hotel, arrested 3 people

Betul Sex Racket News: बैतूल जिले के आमला थाना पुलिस ने होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आमला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना ने बताया कि
पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल झारिया के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 अक्टूबर को आमला बस स्टेण्ड स्थित जय भोले होटल में अवैध सेक्स गतिविधियों के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी आमला द्वारा पुलिस बल के साथ छापा मारा गया।
जांच के दौरान, होटल मालिक भीमराव पारधी, मनीषा पारधी, और विजय सोलंकी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि एक युवती कुछ समय पहले ही होटल से भाग गई थी। आसपास के दुकानदारों और मौके पर उपस्थित लोगों ने भी पुष्टि की कि जय भोले होटल में शराब और अवैध सेक्स जैसी गतिविधियां नियमित रूप से चलती रहती हैं। जिससे स्थानीय जनता में आक्रोश था।
अवैध गतिविधियों की पुष्टि होने पर, होटल मालिक भीमराव पारधी, मनीषा पारधी, और विजय सोलंकी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया है।



