MP Weather Alert: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंडला सहित मप्र के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, वज्रपात की संभावना
MP Weather Alert: Rain alert issued in 14 districts of MP including Indore, Ujjain, Ratlam, Mandla, possibility of thunderstorm

MP Weather Alert: मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चुरू, अजमेर माउंट आबू, दीसा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़। एवं 21 डिग्री उत्तरी अक्षांश व 70 डिग्री पूर्वी देशांतर से गुजर रही है।
उत्तरी कोंकण, महाराष्ट्र से गुजरते हुए पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश तक माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊँचाई पर ट्रफ विस्तृत है।(MP Weather Alert) कोमोरिन क्षेत्र एवं निकटवर्ती भूमध्यसागरीय हिन्द महासागर के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। कोमोरिन क्षेत्र एवं निकटवर्ती भूमध्यसागरीय हिन्द महासागर के ऊपर अवस्थित चक्रवातीय परिसंचरण व तमिलनाडु से गुजरते हुए उत्तरी कर्नाटक तक माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊँचाई पर ट्रफ़ विस्तृत है। पूर्वोत्तर असम तथा निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर माध्य समुद्र तल से 4.5 किमी की ऊंचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

मध्य प्रदेश के किन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल में मंगलवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना बनी है। मध्य प्रदेश में धीरे-धीरे मानसून की सक्रियता कम होती जा रही है। जल्दी ही मानसून की विदाई भी हो सकती है।


