Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के लिए सामने आई बड़ी खुशखबरी,दशहरे से पहले मिलेगा बड़ा तोहफा, देखें अपडेट

Ladli Behna Yojana 2024 : मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 1.29 करोड़ बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। सामने आई जानकारी के अनुसार नवरात्रि से पहले लाडली बहन योजना की 17वीं किस्त जारी हो जाएगी। इस बार 10 तारीख से पहले ही 1250 रूपये महिलाओं के अकाउंट में भेज दिए जाएंगे।
हर महीने 10 तारीख को आता है लाडली बहना योजना का किस्त (Ladli Behna Yojana 2024)
मुख्यमंत्री मोहन यादव कई बार अपने बयान में कह चुके हैं कि हर महीने 10 तारीख को बहनों के अकाउंट में लाडली बहना योजना का किस्त आता है। लेकिन अगर कोई त्यौहार हो या छुट्टी हो तो किस्त पहले ही जारी कर दी जाएगी।इसके पहले 10 सितंबर के पहले 9 सितंबर को किस्त जारी कर दी गई थी।
24 लाख से अधिक बहनों को 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर
राज्य के 24 लाख से अधिक लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। जुलाई 2023 से मई 2024 तक 2 करोड़ 57 लाख 56 हजार गैस सिलेंडर के लिए 632 करोड़ 16 लाख रूपये का अनुदान लाड़ली बहनों के खाते में जमा कराया गया है।
शिवराज सरकार के द्वारा शुरू की गई थी लाडली बहना योजना
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी। मई 2023 में सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी। पहले इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹1000 दिया जाता था लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1250 कर दिया गया।
- 18 साल से लेकर 60 साल की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाता है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को मध्य प्रदेश की मूल निवासी होना जरूरी है।
- इस योजना का लाभ तलाकशुदा विधवा महिलाओं और साथ ही कुंवारी लड़कियों को भी मिलता है।
- लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
क्लिक करें। - इसके बाद आपको आवेदन नंबर और परिवार के सदस्यों का नाम दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा जिसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसके बाद मोबाइल पर आपको ओटीपी दर्ज करना होगा।
- ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
Also Read:MP Transfer News: मध्य प्रदेश नगरीय प्रशासन ने जारी की तबादला सूची, जाने ट्रांसफर की पूरी लिस्ट



