PM Kisan Yojana 18th Installment: इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त, सामने आई जानकारी

PM Kisan Yojana 18th Installment : केंद्रसरकार के द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता दिया जाता है और इसके लिए सरकार किसानों को पीएम सम्मन निधि योजना के अंतर्गत राशि प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत हर 4 महीने के अंतराल पर ₹2000 की किस्त किसानों के खाते में डायरेक्ट भेजी जाती है। 17वीं किस्त आ चुकी है और अब किस 18 वी किस्त के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ई केवाईसी करने वाले किसानों को ही मिलेगी 18वीं किस्त (PM Kisan Yojana 18th Installment)
18वीं किस्त उन किसानों को ही मिलेगी जिन्होंने ई केवाईसी कर ली है। इस आर्टिकल में हम आपको 18 में किस्त से जुड़ी जानकारी देने वाले हैं। सरकार ने पहले ही यह आदेश जारी किया था कि जिन किसानों ने ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उनके खाते में किसान सम्मन निधि योजना की राशि नहीं भेजी जाएगी।
PM Kisan Yojana 18th Installment 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लाभार्थी किसानों तक प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त की राशि पहुंचा दी गई है। अब किसानों को जानना है कि इस योजना की अगली किस्त यानी 18वीं किस्त कब तक उन्हें मिल सकती है। जैसा कि आप जानते हैं कि इस योजना के तहत सालाना ₹6000 की राशि 4 माह के अंतराल में ₹2000 के तीन किस्तों में दिए जाते हैं।
हालही में ही 18 जून 2024 को 17वीं किस्त जारी की गई है तो ऐसे में अब अगली किस्त किसानों को 4 माह के बाद यानी नवंबर माह में मिलेगी। यानी किसानों को अगली किस्त के लिए अगले साल का इंतजार नहीं करना है, इस साल के अंत तक की PM Kisan Yojana 18th Kist आपको प्राप्त हो जाएगी।
PM Kisan Yojana 18th Installment Date
पात्रता के अनुसार पीएम सम्मान निधि योजना 2024 में लाभार्थी किसानों को 18वीं किस्त के ₹2000 नवंबर माह में दिए जाएंगे। इसके लिए वे किसान पात्र होंगे जिनके अकाउंट में डीबीटी सक्रिय है और जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी पूर्ण कर ली है। बताते चले कि इस योजना के तहत लगभग 9.3 करोड़ किसानों के बैंक खाते में आर्थिक सहायता भेजी जाती है जिसके लिए 20,000 करोड रुपए का बजट पेश किया गया है।
पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त के लाभार्थी
PM Kisan Yojana 18th Installment की जानकारी देते हुए हम आपको बता देना चाहेंगे कि जिन किसानों ने पीएम किसान योजना ई-केवाईसी कर ली है और जिनके बैंक अकाउंट में डीबीटी एक्टिव है, केवल उन किसानों को योजना का पात्र माना गया है। अतः आपको 18वीं किस्त का लाभ लेने के लिए योग्य बनने हेतु इस पात्रता-मानदंड को पूरा करना होगा।



