Betul District Hospital: महिला के पेट में कपड़ा छोडऩे के मामले की जांच करने बैतूल पहुंची डिप्टी डॉयरेक्टर

Betul District Hospital: Deputy Director reached Betul to investigate the case of leaving a cloth in the woman's stomach

Betul District Hospital: बैतूल जिला अस्पताल में महिला के सीजर ऑपरेशन होने के बाद पेट में ही कपड़ा छोडऩे की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद इस मामले की जांच करने डिप्टी डॉयरेक्टर सहित तीन सदस्यीय टीम बैतूल पहुंची। टीम ने सिविल सर्जन सहित सीजर ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर से पूछताछ की। इसकी रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। लापरवाही सामने आने पर संबंधित डॉक्टर पर गाज भी गिरने की संभावना हैं।

जानकारी के मुताबिक जंबाडा निवासी गायत्री पति विजय रावत का जून माह में जिला अस्पताल में सीजर ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद से ही महिला के पेट में दर्द की शिकायत थीं। हाल ही में कुछ दिन पहले पेट दर्द होने पर महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने महिला के पेट से ऑपरेशन कर कपड़ा निकाला।

बताया गया कि सीजर ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने कपड़े को ही छोड़ दिया। पेट में कपड़ा होने के कारण महिला को पेट दर्द की शिकायत थीं। इस पूरे मामले की शिकायत महिला के परिजनों द्वारा सीएमएचओ और सिविल सर्जन से की गई। इस मामले की जांच करने के लिए सीएमएचओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया और जांच शुरु कर दी। पीडि़तों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग भोपाल ने गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय संचालनालय स्वास्थ्य सेवा संभाग भोपाल से टीम गठित की गई। इस टीम में डिप्टी डॉयरेक्टर डॉ. नीरा चौधरी सहित दो अन्य डॉक्टर शामिल हैं।

यह टीम भी गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंची और उन्होंने इस पूरे मामले की जांच शुरु कर दी हैं। टीम द्वारा यह जानकारी जुटाई जा रही हैं कि इसमें डॉक्टर की लापरवाही तो नहीं है। इसकी जांच रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button