Health Tips: नहाने के पानी में बस एक चम्मच मिला लें ये चीज, शरीर से जुड़ी तमाम समस्याएं होगी दूर, जानें

Health Tips: स्वस्थ रहने के लिए नहाने की जरूरत पड़ती है। इससे सिर्फ शरीर साफ नहीं होता है बल्कि बैक्टीरिया और वायरस भी दूर रहते हैं। रोजाना नहाने से इंफेक्शन होने का खतरा भी नहीं रहता। कई ऐसे लोग हैं जो नहाते समय पानी में नमक डाल देते हैं। इससे कई बीमारियां दूर होती है और शरीर को राहत मिलता है। प्राचीन काल में भी लोग नमक डालकर पानी में नहाते थे। यह एंटीबैक्टीरियल के रूप में काम करता है।
नहाने के लिए एप्सम साल्ट का उपयोग किया जाता है। एप्सम सॉल्ट, जिसे मैग्नीशियम सल्फेट के नाम से भी जाना जाता है। यह एंटी बैक्टीरिया के रूप में काम करता है और नहाने वाले पानी में इसे मिलने से कई बीमारियां दूर होती है। तो आईए जानते हैं इसके फायदे…
एप्सम सॉल्ट में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो मांसपेशियों की थकावट और दर्द को कम करने में सहायक होता है। इस पानी में डालकर नहाने से मैग्नीशियम त्वचा में अवशोषित हो जाती है,मैग्नीशियम त्वचा में जमी टॉक्सिन और लैक्टिक एसिड को निकाल फेकता है। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और दर्द से राहत मिलती है।
मानसिक थकावट से भी छुटकारा दिलाता है एप्सम साल्ट (Health Tips)
एप्सम साल्ट के उपयोग से शारीरिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। आपको बता दे यह मैग्नीशियम तनाव को कंट्रोल करता है जिससे दिमाग को शांति मिलती है। एप्सम सॉल्ट को गर्म पानी में मिलाकर नहाने से आपको दिमागी शांति मिलेगी और इसके साथ ही आपकी मांसपेशियां भी ठीक रहेंगे। इस lसे आपकी नींद में भी सुधार होता है।
इससे त्वचा की समस्याएं भी रहती है ठीक
एप्सम सॉल्ट में एंटी इन्फ्लेमेटरी का गुण पाया जाता है जो की त्वचा से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करता है। इसके इस्तेमाल से तो अच्छा एक्सफोलिएट होता है और डेड सेल्स भी है जाते हैं जिससे त्वचा खूबसूरत बन जाता है। अगर आपके स्किन पर पिंपल्स की समस्या या फिर फोड़े फुंसी की समस्या होती है तो आप एप्सम सॉल्ट का उपयोग करें। इससे आपको तमाम तरह की स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
शरीर के टॉक्सिन को निकालता है
एप्सम सॉल्ट शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलता है। इसे गर्म पानी में मिलाकर आप अगर स्नान करेंगे तो आपका त्वचा खूबसूरत बन जाएगा। इसके साथ ही शरीर में कोई भी समस्या नहीं आएगी।
सूजन और दर्द को करता है कम
आप अगर गठिया या किसी भी तरह की सूजन की समस्या से परेशान है तो एप्सम सॉल्ट को पानी में मिलाकर स्नान करें। सुजन जैसी समस्याओं से अगर आप परेशान हैं तो एप्सम सॉल्ट के पानी से जरूर स्नान करें।



