CM Arvind Kejriwal ने किया बड़ा ऐलान, 2 दिन बाद दे देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है 2 दिन बाद वह दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ईमानदार हूं तो मुझे वोट देना। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि “आज मैं आप सबके बीच आया हूं जनता की अदालत में आपसे पूछने आया हूं कि केजरीवाल को ईमानदार मानते हो या गुनहगार”। फिर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 दिन के अंदर में मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाला हूं।
मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal)
इसके बाद उन्होंने कहा, “मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला न सुना दे। मैं जनता के बीच में जाऊंगा, गली-गली में जाऊंगा, घर-घर में जाऊंगा, जब तक जनता अपना फैसला न सुना दे कि केजरीवाल ईमानदार है, मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा।”
उन्होंने आगे कहा, “ कुछ दिनों बाद दिल्ली में मुख्यमंत्री का चुनाव होने वाला है और अगर मैं आपको इमानदार लगता हूं तो आप वोट देना। अगर आपको लगता है कि केजरीवाल चोर है तो वोट मत देना। आप अगर मुझे जिताओगे तभी मैं कुर्सी पर बैठूंगा।
रविवार को पहली बार पार्टी से मिले केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद रविवार को पहली बार आम आदमी पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां से उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें ‘भगत सिंह की जेल डायरी’ किताब पढ़ने की सलाह दी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जेल में काफी वक्त मिला, सोचने का-पढ़ने का औऱ कई किताबें पढ़ीं, पॉलिटिकल किताबें पढ़ीं, अपने स्वतंत्रता के आंदोलन की किताबें पढ़ीं, गीता कई बार पढ़ी, रामायण पढ़ी, महाभारत पढ़ी।



