18 September Chandra Grahan: इन राशियों के लिए बेहद खतरनाक है चंद्र ग्रहण,इनको है दुर्घटना अपमान हानि का खतरा, रहे सावधान

Chandra Grahan 2024: 18 सितंबर को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। भाद्रपद पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। इस दौरान पितृ पक्ष भी है यही वजह है कि इस बार का चंद्र ग्रहण शुभ नहीं माना गया है।
शास्त्रों में शुभ नहीं माना जाता है ग्रहण (Chandra Grahan 2024)
सनातन शास्त्र के अनुसार ग्रहण के दौरान मायावी ग्रह राहु और केतु का प्रकोप धरती पर काफी ज्यादा बढ़ जाता है।इससे व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। इस दौरान व्यक्ति को सावधान रहने की जरूरत होती है। यह चंद्र ग्रहण कई राशियों के लिए बेहद खतरनाक साबित होगा। तो आईए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।
इन राशियों के लिए शुभ नहीं है चंद्र ग्रहण
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ नहीं है। इन राशियों के जीवन में चंद्र ग्रहण के दौरान परेशानी आ सकती है और परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। राहु के प्रभाव के वजह से इन राशियों को परेशानी झेलना पड़ सकता है और इनकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इन राशि के जातकों पर काम का बोझ बढ़ेगा और साथ ही पारिवारिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। आप अगर किसी के साथ पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है।
कन्या राशि
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कन्या राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ाएगी। इन राशियों के लिए चंद्र ग्रहण काफी खराब साबित होगा। इस दौरान आप सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही ना करें वरना आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
Also Read:MP News: एमपी में बेटियों के माता-पिता को मिलेगी पेंशन, सरकार ने शुरू की नई योजना, जानिए विस्तार से


